राख बन गए 275 करोड़ के स्टांप पेपर
Meerut News - गुरुवार को शासन के आदेश पर कोषागार में 275 करोड़ 60 लाख 15 हजार मूल्य के 1,26,394 स्टांप पेपर को जलाकर नष्ट कर दिया गया। प्रचलन से बाहर हो चुके इन स्टांप पेपर का मूल्य 10,000 से 25,000 रुपये था। एडीएम...

शासन के आदेश पर गुरुवार को कोषागार परिसर में 275 करोड़ 60 लाख 15 हजार मूल्य के स्टांप पेपर को नष्ट कर दिया गया। नष्ट करने से पहले अधिकारियों ने हर एक स्टांप पेपर की जांच की। रिकार्ड तैयार किया। उसके बाद नष्ट कर मिट्टी में दफन कर दिया गया। शासन की ओर से 10 हजार से 25 हजार मूल्य के स्टांप पेपर के प्रचलन पर 31 मार्च के बाद से रोक लगा दी गई थी। प्रचलन से बाहर हो चुके इन स्टांप पेपर को शासन ने नष्ट करने का आदेश दिया। गुरुवार को कोषागार में उपलब्ध ₹10,000 से ₹25,000 मूल्य तक के गैर-न्यायिक स्टांप पेपर को निष्प्रयोज्य एवं चलन से बाहर घोषित किये जाने के उपरान्त एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में गठित छह सदस्यीय समिति की मौजूदगी में नष्ट कर दिया गया।
मुख्य कोषागार अधिकारी (सीटीओ) वरुण खरे ने बताया कि कोषागार में ₹10,000 से ₹25,000 मूल्य वर्ग के कुल 1,26,394 स्टांप पेपर को जलाकर नष्ट किया गया, जिनका मूल्य 275 करोड़ 60 लाख 15 हजार रुपये था। समिति के सदस्यों मे मुख्य अग्निशमन अधिकारी, सीओ पुलिस (कैंट), सिटी मजिस्ट्रेट, डीआईजी स्टाम्प, सीटीओ पूरे समय तक उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।