Holi Milan Ceremony in Meerut with Bhajan Samrat Tanuj Goswami गंज बाजार दाल मंडी व्यापार संघ ने किया होली मिलन समारोह, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsHoli Milan Ceremony in Meerut with Bhajan Samrat Tanuj Goswami

गंज बाजार दाल मंडी व्यापार संघ ने किया होली मिलन समारोह

Meerut News - मेरठ में गंज बाजार दाल मंडी व्यापार संघ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भजन सम्राट तनुज गोस्वामी ने भजनों की अद्भुत प्रस्तुति दी। आयोजन में कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे और विवेक रस्तोगी...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठTue, 18 March 2025 06:25 AM
share Share
Follow Us on
गंज बाजार दाल मंडी व्यापार संघ ने किया होली मिलन समारोह

मेरठ। गंज बाजार दाल मंडी व्यापार संघ की ओर से रामलीला भवन सदर भैसाली मैदान के सामने होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें विश्व विख्यात भजन सम्राट तनुज गोस्वामी ने भजनों की अनूठी प्रस्तुति दी। उन्होंने आज बिरज में होली रे रसिया , ऐसी होली तुझे खिलाऊं दूध छठी का याद दिलाऊं, साथ ही मुझे अपने ही रंग में रंग दे, भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। आयोजन में पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, महामंत्री दलजीत सिंह, भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा, नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी रहे। विवेक रस्तोगी को गंज बाजार दाल मंडी व्यापार संघ की ओर से माला, पटका एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

आयोजन में गंज बाजार दालमंडी व्यापार संघ संरक्षक राजेश सड़ाना, अध्यक्ष समीर खुराना, महामंत्री विवेक रस्तोगी, कोषाध्यक्ष कृष्ण गोपाल बिंदल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कंसल, उपाध्यक्ष अंकित गुप्ता मनु, संगठन मंत्री उमंग गर्ग, मंत्री उमंग कंसल, उप मंत्री आशीष कंसल, कार्यकारिणी सदस्य राजीव जैन, सुभाष बिंदल, भरत कंसल, राजीव रस्तोगी, पवन आहूजा रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।