पुण्य कर्म करने से मनुष्य की आत्मा को शांति मिलती है: वसुनंदी महाराज
Meerut News - मेरठ के शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में जैन मुनि का आशीर्वाद लेने के लिए समाज के लोग एकत्रित हुए। आचार्य ने पुण्य कर्मों के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि आत्मा की शांति धन-दौलत से नहीं मिलती।...

मेरठ। शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असौडा हाउस में प्रवास कर रहे जैन मुनि का आशीर्वाद लेने के लिए समाज के लोगों की भीड़ रही। विधि विधान से भगवान शांतिनाथ की आराधना की गई। आचार्य जैन मुनि के सानिध्य में अभिषेक और शांतिधारा हुई। चित्र अनावरण करने का सौभाग्य कपिल जैन को प्राप्त हुआ। दीप प्रज्जवलित करने का का सौभाग्य रमेश चंद्र को प्राप्त हुआ। श्रद्धालुओं ने आचार्य का पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्य जैन मुनि वसुनंदी महाराज प्रवचन कहा कि पुण्य कर्मों से मनुष्य की आत्मा को शांति मिलती है। अगर इंसान अपने घर परिवार में शांति चाहता है, और वह तभी हो सकती है जब इंसान की आत्मा और मन शांत हों।
धन दौलत से सांसारिक वस्तुएं तो खरीदी जा सकती हैं। लेकिन, मन और आत्मा की शांति प्राप्त नहीं की जा सकती। जैन मुनि की आहारचर्चा में मेघना जैन मयंक जैन आदि का सहयोग रहा। रचित जैन, रमेश जैन, सुशील जैन, जेके जैन, विनोद जैन, मनोज जैन, राकेश जैन, कपिल जैन, रमेश जैन, कमल जैन, नवीन जैन, संजय जैन आदि का सहयोग रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।