Meerut Congress Meeting Focuses on Organizational Development कांग्रेस: कार्यकर्ताओं को मिलेगी तरजीह : गौरव भाटी, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsMeerut Congress Meeting Focuses on Organizational Development

कांग्रेस: कार्यकर्ताओं को मिलेगी तरजीह : गौरव भाटी

Meerut News - मेरठ में ज़िला कांग्रेस कार्यालय पर संगठन सृजन की तैयारी को लेकर एक बैठक हुई। जिला अध्यक्ष गौरव भाटी की अध्यक्षता में, जिला कोऑर्डिनेटर विशाल वशिष्ठ का स्वागत किया गया। बैठक में पार्टी की नीतियों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठMon, 26 May 2025 05:42 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस: कार्यकर्ताओं को मिलेगी तरजीह : गौरव भाटी

मेरठ। प्रहलाद वाटिका स्थित ज़िला कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को जिला अध्यक्ष गौरव भाटी की अध्यक्षता में संगठन सृजन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। पार्टी प्रदेश नेतृत्व की ओर से संगठन सृजन के लिए नियुक्त किए गए जिला कोऑर्डिनेटर विशाल वशिष्ठ का स्वागत किया गया। पार्टी की ओर से जारी किए गए संगठन सृजन कार्यक्रम की जानकारी दी गई। बैठक का संचालन जुबैर कुरैशी ने किया। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने विचार रखे। जिला अध्यक्ष गौरव भाटी ने कहा कि पार्टी द्वारा जारी किए गए संगठन सृजन प्रोग्राम के तहत हम सबको पार्टी की नीतियों को हर एक गांव में जाकर जन-जन तक पहुंचना है।

जिला कोऑर्डिनेटर विशाल वशिष्ठ ने संगठन सृजन कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमें हर एक ब्लॉक एवं न्याय पंचायत में जाकर नए लोगों से संपर्क कर उन्हें पार्टी से जोड़ना है। बैठक में उदयवीर त्यागी, डॉ. जफरुल्लाह खान, देशपाल गुर्जर, सुनीता मंडल, नसीम सैफी, रियाज़उल्लाह खान, विजय चिकारा, राहुल जड़ोदिया, मतीन रज़ी, जितेंद्र पांचाल, सैय्यद आमिर रजा, मनोज वर्मा, मासूम असगर, डॉ. आदेश शर्मा, अरुण त्यागी, हरिओम त्यागी, शिवा सैनी, नवीन गुर्जर रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।