Namo Bharat Service Suspended at New Ashok Nagar Station Due to Storm Damage रैपिड रेल: नमो भारत की सेवा अगले आदेश तक आनंद विहार तक, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsNamo Bharat Service Suspended at New Ashok Nagar Station Due to Storm Damage

रैपिड रेल: नमो भारत की सेवा अगले आदेश तक आनंद विहार तक

Meerut News - दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर पर चल रही नमो भारत सेवा फिलहाल मेरठ साउथ से आनंद विहार तक सीमित है। तेज आंधी के कारण न्यू अशोक नगर स्टेशन की सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं, जहां छत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSat, 17 May 2025 07:25 PM
share Share
Follow Us on
रैपिड रेल: नमो भारत की सेवा अगले आदेश तक आनंद विहार तक

मेरठ। दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर पर चल रही नमो भारत सेवा फिलहाल मेरठ साउथ से आनंद विहार तक ही संचालित होगी। दिल्ली में आई तेज आंधी के कारण न्यू अशोक नगर स्टेशन की सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं। तेज आंधी के कारण न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन की टिन की छत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण यह सेवा आंनद विहार तक संचालित होगी। एनसीआरटीसी के प्रवक्ता की ओर जारी सूचना के अनुसार शनिवार को तेज आंधी के कारण न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन की टीन की छत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सावधानी के तौर पर न्यू अशोक नगर स्टेशन पर नमो भारत हाईस्पीड ट्रेन का परिचालन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।

इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। एनसीआरटीसी की ओर से जांच की जा रही है और भविष्य में इस तरह की घटना को रोकने के लिए आवश्यक सुधार कार्य आरंभ कर दिए गए हैं। फिलहाल मेरठ साउथ से नमो भारत ट्रेन की सेवा आनंद विहार तक ही उपलब्ध रहेगी। न्यू अशोक नगर स्टेशन पर सेवाएं अगले निर्देश तक बंद रहेंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।