Public Representatives Raise Objections to Proposed Circle Rate Increase in Sardhana यह कैसा सर्किल रेट, 100 प्रतिशत ही बढ़ा दिया: अतुल प्रधान, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsPublic Representatives Raise Objections to Proposed Circle Rate Increase in Sardhana

यह कैसा सर्किल रेट, 100 प्रतिशत ही बढ़ा दिया: अतुल प्रधान

Meerut News - सरधना के सपा विधायक अतुल प्रधान ने प्रस्तावित सर्किल रेट में 100 प्रतिशत वृद्धि पर आपत्ति जताई है। उन्होंने डीएम से अनुरोध किया कि यह वृद्धि अव्यवहारिक है और इसे 15-20 प्रतिशत तक सीमित किया जाए। नए...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठTue, 27 May 2025 05:32 AM
share Share
Follow Us on
यह कैसा सर्किल रेट, 100 प्रतिशत ही बढ़ा दिया: अतुल प्रधान

प्रस्तावित सर्किल रेट पर जनता के साथ जनप्रतिनिधियों की आपत्ति शुरू हो गई है। सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने डीएम को आपत्ति देकर कहा कि दौराला नगर पंचायत क्षेत्र का प्रस्तावित सर्किल रेट आपत्तिजनक है। वहां करीब 100 प्रतिशत रेट बढ़ा दिया है। जनप्रतिनिधियों की राय से ही कोई फैसला लिया जाए। विधायक अतुल प्रधान की आपत्ति के अनुसार मेरठ जिले की कृषि, आवासीय, कॉलोनियों, व्यावसाविक परिसरों एवं अन्य सेगमेंट की भूमि का नया सर्किल रेट प्रस्तावित किया है। नए सर्किल रेट में कई स्थानों पर 20 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत एवं उससे भी अधिक वृद्धि प्रस्तावित की गई है।

यह अव्यवहारिक है। अतुल प्रधान ने कहा ग्राम जाटोली, सरधना में सर्किल रेट को 9500 से 13000 किया गया है, जो लगभग 37 प्रतिशत वृद्धि है। दौराला नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आवासीय क्षेत्र में सर्किल रेट को 7600 से बढ़ाकर 15000 किया है। यह करीब 100 प्रतिशत है। अतुल प्रधान ने यह भी कहा है इसी क्षेत्र की कृषि भूमि का सर्किल रेट 138 लाख से बढ़ाकर 300 लाख तक प्रस्तावित किया है, जो लगभग 120 प्रतिशत वृद्धि है। उन्होंने कहा वृद्धि का कोई तर्कसंगत आधार नहीं है। ऐसे में अब इतनी अधिक वृद्धि करना मध्यमवर्गीय एवं ग्रामीण परिवारों के हितों के प्रतिकूल है। उन्होंने सुझाव दिया है वृद्धि को अधिकतम 15 प्रतिशत से 20 प्रतिशत तक की रखा जाए। संभव हो तो सबंधित क्षेत्रीय जमप्रतिनिधियों से भी राय लेकर ही अंतिम निर्णय लिया जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।