Seven-Day Kathak Dance Workshop Concludes in Uttar Pradesh with 152 Participants कथक नृत्यशाला का समापन, प्रमाण पत्र दिए, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsSeven-Day Kathak Dance Workshop Concludes in Uttar Pradesh with 152 Participants

कथक नृत्यशाला का समापन, प्रमाण पत्र दिए

Meerut News - संस्कृति मंत्रालय के तहत बिरजू महाराज कथक संस्थान और संगीतायन इंस्टीट्यूट ने मिलकर सात दिवसीय कथक नृत्य शाला का आयोजन किया। इसमें 152 प्रतिभागियों ने भाग लिया और उन्हें गुरु प्रो. डॉक्टर भावना ग्रोवर...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठWed, 28 May 2025 10:54 PM
share Share
Follow Us on
कथक नृत्यशाला का समापन, प्रमाण पत्र दिए

संस्कृति मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार की इकाई बिरजू महाराज कथक संस्थान लखनऊ व मेरठ स्थित संगीतायन इंस्टीट्यूट आफ परफॉर्मिंग आर्ट्स के संयुक्त तत्वाधान में चल रही सात दिवसीय कथक नृत्य शाला का समापन हो गया। सात दिवसीय कार्यशाला में मेरठ व आसपास के क्षेत्र के 152 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन किया और सात दिन तक कथक नृत्य की शिक्षा कथक नृत्यांगना व गुरु प्रो. डॉक्टर भावना ग्रोवर के निर्देशन में दी गई। वशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विनोद भारतीय का सम्मान संस्थान के प्राचार्य निष्काम प्रेम दुआ द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने बच्चों की प्रस्तुतियों को सराहा। कहा कि भारतीय शास्त्रीय नृत्य की शिक्षा का प्रचार-प्रसार संगीतायन संस्थान द्वारा किया जा रहा है।

सभी को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।