Subharti University Hosts Senior Athletics Competition Aditya and Ritika Crowned Champions एथलेटिक्स : सौ मीटर दौड़ में आदित्य और रितिका रहे अव्वल, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsSubharti University Hosts Senior Athletics Competition Aditya and Ritika Crowned Champions

एथलेटिक्स : सौ मीटर दौड़ में आदित्य और रितिका रहे अव्वल

Meerut News - सुभारती विश्वविद्यालय में शुक्रवार को सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। आदित्य ने पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रितिका ने महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़ जीती।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSat, 29 March 2025 06:02 AM
share Share
Follow Us on
एथलेटिक्स : सौ मीटर दौड़ में आदित्य और रितिका रहे अव्वल

मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय में शुक्रवार को सीनियर महिला व पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ में मेरठ के आदित्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में बुलंदशहर की रितिका प्रथम रही। प्रतियोगिता का उद्घाटन सुभारती विश्वविद्यालय के डीन डॉ. संदीप चौधरी ने किया। इस मौके पर 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर दौड़ और 3000 मीटर स्टीपल चेज, ऊंची कूद, लंबी कूद, बाधा दौड़, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। समापन मौके पर सुभारती विवि के डिफेंस अकादमी के डायरेक्टर कर्नल राजेश त्यागी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। डॉ. मंजू, प्रवीण शेरावत, डॉ. अतुल तिवारी आदि रहे।

प्रतियोगिता के परिणाम

पुरुष वर्ग

100 मीटर दौड़ : आदित्य कुमार मेरठ प्रथम (11.03 सेकेंड)

200 मीटर दौड़ : शनि विकल्प प्रथम (23.09 सेकेंड)

400 मीटर दौड़ : शिखर भाटी बुलंदशहर प्रथम (51.58 सेकेंड)

800 मीटर दौड़ : पिंकू राघव, बुलंदशहर प्रथम (2 मिनट 16.06 सेकेंड)

1500 मीटर दौड़ : दानिश सैफी प्रथम (4 मिनट 5.67 सेकेंड)

5000 मीटर : सचिन कुमार बुलंदशहर प्रथम (16 मिनट 15.75 सेकेंड)

10000 मीटर : जितेंद्र कुमार बुलंदशहर प्रथम (34 मिनट 54.38 सेकेंड)

3000 मीटर : अशोक प्रथम (11 मिनट 34.29 सेकेंड)

400 मीटर बाधा : विनोद मेरठ प्रथम (1 मिनट 7.5 सेकेंड)

ऊंची कूद : मनोज कुमार बुलंदशहर प्रथम (1.65 मीटर)

पोल वॉल्ट : श्रीकांत नागर मेरठ प्रथम (2.80 मीटर)

लंबी कूद : आरव साहू मेरठ प्रथम (6.70 मीटर)

ट्रिपल जंप : आरव साहू मेरठ प्रथम (13.22 मीटर)

डिस्कस थ्रो : शिवम बुलंदशहर प्रथम (33.45 मीटर)

हैमर थ्रो : पीयूष यादव प्रथम (48.61 मीटर)

जैवलिन थ्रो : अभिषेक कुमार मेरठ प्रथम (48.40 मीटर)

गोला फेंक : लकी मेरठ प्रथम (16.12 मी)

महिला वर्ग

100 मीटर दौड़ : रितिका भाटी बुलंदशहर प्रथम (14.61 सेकेंड)

200 मीटर दौड़: रूपा मेरठ प्रथम (26.22 सेकेंड)

400 मीटर दौड़ : रूपा मेरठ प्रथम (57.99 सेकेंड)

400 मीटर बाधा दौड़: दीपा प्रथम (1 मिनट 5.57 सेकेंड)

ऊंची कूद : रीत राठौर मेरठ प्रथम (1.50 मीटर)

पोल वॉल्ट : ज्योति मेरठ प्रथम (2.50 मीटर)

लंबी कूद : रेनू मेरठ प्रथम (5.05 मी)

भाला फेंक : खुशी मेरठ प्रथम (29.90 मी)

गोला फेंक : प्रिया प्रथम (9.25 मी)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।