तेजाब पीने वाली महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप
Meerut News - मेरठ की खुशहाल कॉलोनी में तेजाब पीने वाली महिला फरहाना की अस्पताल में मौत हो गई। उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने फरहाना के पति और सास-ससुर को गिरफ्तार किया है। मामले...

मेरठ। लिसाड़ी गेट की खुशहाल कॉलोनी में तेजाब पीने वाली महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया और हंगामा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति और सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, इस मामले में बाकी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शालीमार गार्डन कॉलोनी निवासी रहीसुद्दीन ने अपनी बेटी फरहाना का निकाह करीब डेढ़ साल पहले खुशहाल कॉलोनी निवासी जुबैर के साथ की थी।
जुबैर चिनाई ठेकेदार है। फिलहाल कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि दहेज के लिए फरहाना को परेशान किया जा रहा था। इसी के चलते रविवार को फरहाना ने तेजाब पी लिया। इसके बाद फरहाना को गंभीर हालत में हापुड़ रोड के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने के बाद फरहाना को लोकप्रिय अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की बुधवार को मौत हो गई। इसके बाद फरहाना के परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में मौजूद फरहाना के पति जुबैर, ससुर मोहम्मद अहमद, सास गुड्डो को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में मृतका के भाई सोनू की तहरीर पर पुलिस ने जुबैर, मोहम्मद अहमद, गुड्डो और देवर जुनैद पर मुकदमा दर्ज किया है। जुनैद फिलहाल फरार है। मृतका के हुए थे बयान दर्ज रविवार को फरहाना की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल भर्ती कराया था। शुरू में लगा कि जहरीला पदार्थ पीया है। हालांकि बाद में पता चला कि तेजाब पीया है। फरहाना के बयान भी मजिस्ट्रेट के सामने हुए थे, जिसमें उसने पति से विवाद के चलते तेजाब पीना बताया था। वर्जन तेजाब पीने वाली महिला की उपचार के दौरान मौत हुई है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है और बाकी कार्रवाई प्रचलित है। आशुतोष कुमार, सीओ कोतवाली
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।