Farmers Meet MLA Anurag Singh to Resolve Land Record Issues in Chunar मझरा कला के किसानों की समस्या का शीघ्र होगा समाधान , Mirzapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsFarmers Meet MLA Anurag Singh to Resolve Land Record Issues in Chunar

मझरा कला के किसानों की समस्या का शीघ्र होगा समाधान

Mirzapur News - चुनार के किसानों ने विधायक अनुराग सिंह से मिलकर खसरा और खतौनी में हुई गड़बड़ी का समाधान कराने की मांग की। विधायक ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन...

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरMon, 16 June 2025 01:41 AM
share Share
Follow Us on
मझरा कला के किसानों की समस्या का शीघ्र होगा समाधान

चुनार,हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र के मौजा मझरा कला सहित दर्जनों गांव के किसानों ने विधायक अनुराग सिंह से मिल कर पूर्व में कराए गए सर्वे में खसरा, खतौनी में आराजी नंबर, रकबा व एरिया में हुई गड़बड़ी का समाधान कराने की मांग की। विधायक अनुराग सिंह ने किसानों को आश्वासन दिए कि इस समस्या का समाधान शीघ्र करा दिया जाएगा। विधायक ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से फोन पर बात कर अब तक की प्रगति के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि खसरा खतौनी इत्यादि अभिलेखों में हुई गड़बड़ी सुधारने में कानूनी कार्यवाही पूरी कर ली गई है। कमेटी गठित कर दी गई है।

जल्द ही समस्याओं का निदान हो जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।