सम्मान निधि के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य
Moradabad News - मुरादाबाद में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत, अपर कृषि निदेशक जगदीश कुमार ने किसानों की समस्याएं सुनीं और उन्हें भूमि एवं जल संरक्षण के साथ-साथ मक्का, दलहनी एवं तिलहनी फसलों की जानकारी दी। उप कृषि...

मुरादाबाद। विकसित कृषि संकल्प अभियान में टीम के प्रयास की छानबीन करने अपर कृषि निदेशक (गेहूं एवं मोटा अनाज) जगदीश कुमार रविवार को फिल्ड में रहे। ठाकुरद्वारा की ग्राम पंचायत रामनगर खागूवाला में कृषकों की समस्याएं सुनीं। कृषकों को भूमि एवं जल संरक्षण, एकीकृत कृषि प्रणाली की चर्चा की। धान के स्थान पर मक्का, दलहनी एवं तिलहनी, श्री अन्न की फसलों के क्षेत्रफल वृद्धि के लिए कृषकों को प्रेरित किया। मक्का की खेती की कृषकों को जानकारी दी। उप कृषि निदेशक सन्तोष कुमार द्विवेदी ने किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उप कृषि निदेशक ने फार्मर रजिस्ट्री की विस्तार से चर्चा की और किसानों से अनुरोध किया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है।
कृषि विज्ञान केन्द्र ठाकुरद्वारा के प्रभारी डा.रविन्द्र सिह, वरिष्ठ वैज्ञानिक डा.दीपक कुमार, भारतीय आलू अनुसंधान केन्द्र मेरठ के मुख्य वैज्ञानिक डा. योगेश कुमार गुप्ता ने संगोष्ठी में किसानों को खेती के गुर सिखाए। विकास खंड ठाकुरद्वारा के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डा.वीर सिंह सैनी ने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए यह अभियान खास है। अभियान में कृषकों को ड्रोन का प्रदर्शन समझाया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।