एबुलेंस की टक्कर से फर्म कर्मी गंभीर घायल
Moradabad News - कांठ रोड के शेरूवा धर्मपुर गांव में एक एंबुलेंस की टक्कर से 19 वर्षीय राजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। राजीव एक निजी फर्म में काम करता था और काम के बाद घर लौटते समय यह हादसा हुआ। उसे तुरंत निजी अस्पताल...

कांठ रोड के शेरूवा धर्मपुर गांव में रविवार को एंबुलेंस से टक्कर लगने से बाइक सवार फर्मकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने इलाज के लिए उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के शेरूवा धर्मपुर निवासी राजीव (19) एक निजी फर्म में मजूदरी करता है। चचेरे भाई वीरेंद्र सिंह के मुताबिक रविवार दोपहर राजीव को शेरूवा चौराहे पर कोई काम था। काम के बाद वह घर वापस आ रहा था। इस दौरान गांव में कांठ हाइवे पर सामने से छजलैट की ओर से आ रहीं एक एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। इससे बाइक के परखच्चे उड़ गए और राजीव गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना
की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन तभी घायल बेटे को लेकर कांठ रोड के एक निजी अस्पताल में पहुंचे। डॉक्टर ने घायल को भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।