वनगमन का प्रसंग सुन श्रद्धालु हुए भाव विभोर
Moradabad News - पालनपुर के गांव में चल रही श्रीराम कथा में आचार्य पंडित अशोक दीक्षित महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास की कथा सुनाई। राजा दशरथ के वचनों को निभाने के लिए भगवान ने 14 वर्ष के वनवास को रवाना होने पर...

बिलारी। क्षेत्र के गांव पालनपुर में चल रही श्रीराम कथा में कथा व्यास आचार्य पंडित अशोक दीक्षित महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास जाने की कथा सुनाई, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। पालनपुर गांव में चल रही श्री राम कथा में भगवान श्री पुरुषोत्तम राम के वनवास के श्रवण के वक्त बोलते हुए कथा व्यास ने कहा कि राजा दशरथ द्वारा दिए गए वचनों को निभाने के लिए भगवान श्री राम 14 वर्ष वनवास को रवाना हुए तो पूरी प्रजा भाव विभोर हो गई। प्रजा उन्हें रोकने के लिए उनके पीछे-पीछे तक गई। इसके साथ ही सभी माता का भाइयों ने उन्हें मनाने का प्रयास किया। लेकिन भगवान वनवास को रवाना हो गए। इस बीच उन्होंने कहा कि हमें भगवान श्री राम की तरह माता-पिता का आज्ञाकारी होना चाहिए। इस मौके पर अनेकों झांकियां भी कथा में पहुंची। कथा में प्रधानाचार्य पंडित विनोद कुमार मिश्रा, दिनेश कुमार तिवारी, अभिलाष तिवारी, अर्पित तिवारी, मास्टर सुरेंद्र सिंह, नेपाल मौर्य, अशोक कुमार, ठाकुर सत्यवीर सिंह, राकेश प्रजापति, पीयूष त्रिवेदी, वीर सिंह मौर्य, कपिल शर्मा, तोताराम मौर्य, राकेश कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।