Empowering Women Celebration of Maharani Ahilyabai Holkar s Jayanti in Dhakiya अहिल्याबाई की जयंती पर सफाई कर्मचारियों का हुआ हेल्थ चेकअप, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsEmpowering Women Celebration of Maharani Ahilyabai Holkar s Jayanti in Dhakiya

अहिल्याबाई की जयंती पर सफाई कर्मचारियों का हुआ हेल्थ चेकअप

Moradabad News - नगर पंचायत ढकिया में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैंप लगाया गया और महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादFri, 30 May 2025 07:31 PM
share Share
Follow Us on
अहिल्याबाई की जयंती पर सफाई कर्मचारियों का हुआ हेल्थ चेकअप

नगर पंचायत ढकिया के कार्यालय में शुक्रवार को शासन के आदेश पर एक बैठक का आयोजन किया गया, ,जिसमें महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा की महिला कार्यकर्ता मौजूद रही, कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमन देवी ने की। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से हेल्थ कैंप लगाया गया। जिसमें सफाई कर्मचारियों का चेकअप किया गया। महिलाओं को पीपीटी किट, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि अंकित चौधरी ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। महिला वक्ता सुमन देवी ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से प्रेरणा लेने को प्रेरित किया।

इस मौके पर राजेंद्र रोहिल्ला,दिनेश कुमार,नगर पंचायत अध्यक्ष मुजम्मिल हुसैन,जगदीश सिंह वाल्मीकि, हरपाल सिंह सैनी सभी सभासद मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।