धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा
Moradabad News - भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर अखिल भारतीय ब्राह्मण मंच द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और कई आकर्षक झांकियां शामिल थीं। हवन-यज्ञ का आयोजन हुआ और श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम की...

नगर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर अखिल भारतीय ब्राह्मण मंच के तत्वाधान में शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। जिसमें भारी तादाद में श्रद्धालु शामिल रहे। शोभायात्रा में अनेकों झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। बिलारी के मंदिर पोड़ा खेड़ा पर मंगलवार सुबह पंडित रोहित पाराशरी द्वारा हवन-यज्ञ किया गया। मुख्य यजमान के तौर पर ब्राह्मण मंच के प्रदेश अध्यक्ष पंडित रामनिवास शर्मा, दानवीर शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, रामाधार शर्मा, सीतांशु दीक्षित, रोहित मिश्रा आदि शामिल रहे। क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना को लेकर हवन यज्ञ में आहुति दी। शाम करीब चार बजे से मंदिर गमादेवत के प्रांगण में विभिन्न झांकियां एकत्रित हुई। यहां भगवान परशुराम की मूर्ति पर मुन्ना श्रोत्रिय, भुवनेश्वर प्रसाद शर्मा, मोहनलाल शास्त्री, रामबाबू पांडे,मुकेश चंद्र शर्मा, वीरपाल सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष विकास गुप्ता, लवली यादव, नगर मेला कमेटी के अध्यक्ष संजय जैन, नीरज शर्मा, अखिलेश शर्मा, अमन भारद्वाज आदि ने माल्यार्पण करके भगवान परशुराम की आरती की। यहां पर जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा बैंड बाजे और डीजे के साथ शुभारंभ हुई। सबसे आगे माता महाकाली का खेलता हुआ अखाड़ा चल रहा था। इसके बाद भगवान परशुराम, महाकालेश्वर, खाटू श्याम जी महाराज, राधा कृष्ण, हनुमान जी, मीराबाई आदि की झांकियां रथों पर सवार थी। श्रद्धालु भगवान परशुराम का मुख्य अस्त्र फरसा हाथों में लेकर चल रहे थे, जगह-जगह शोभा यात्रा पर फूल बरसाए गए। शोभायात्रा नगर के मंदिर पोड़ाखेड़ा पर आकर संपन्न हुई। यहां पर प्रसाद का वितरण किया गया। शोभायात्रा में अनेकों गांव व दूरदराज क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर डॉक्टर विश्वास शर्मा, राजीव कुमार शर्मा, ध्रुव शर्मा, सूरज शर्मा, चिराग अग्रवाल, छबिराज चावला, परमवीर शर्मा, विशाल गुप्ता, दिनेश कुमार शर्मा, नरेश बाबू शास्त्री, अखिलेश पांडे के अलावा बिलारी, सहसपुर, स्योड़ारा, ग्वारऊ आदि जगह से भारी तादाद में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे। कोतवाली प्रभारी अमरनाथ वर्मा फोर्स के साथ सुरक्षा की दृष्टि से शोभायात्रा के साथ चलते रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।