Holika Dahan 2023 Bhadra Shadow Looms Special Auspicious Yogas and Night Rituals होलिका दहन पर इस बार रहेगा भद्रा का साया: आचार्य ओम, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsHolika Dahan 2023 Bhadra Shadow Looms Special Auspicious Yogas and Night Rituals

होलिका दहन पर इस बार रहेगा भद्रा का साया: आचार्य ओम

Moradabad News - इस साल होलिका दहन पर भद्रा का साया रहेगा। आचार्य ओम शास्त्री के अनुसार, होलिका दहन 14 मार्च को किया जाएगा। शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 10:35 बजे से शुरू होकर अगले दिन 12:23 बजे तक रहेगी। इस बार सूर्य, बुध...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादWed, 12 March 2025 09:12 PM
share Share
Follow Us on
होलिका दहन पर इस बार रहेगा भद्रा का साया: आचार्य ओम

इस साल भी होलिका दहन पर भद्रा का साया रहेगा, आचार्य ओम शास्त्री ने बताया कि भद्रा के चलते इस बार भी रात्रि में होलिका दहन किया जाएगा। फाल्गुन शुक्ल पक्ष त्रयोदशी को नगर स्थित मां पीतांबरा ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र के प्रमुख आचार्य शास्त्री ने होली के पावन पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर होली का त्योहार मनाया जाता है। रंगों का पर्व और सद्भाव का प्रतीक पर्व इस बार 14 मार्च को मनाया जाएगा। वहीं होलिका दहन गुरुवार को किया जाएगा, इस वर्ष होली का पर्व अनेकों शुभ योग के कारण विशेष रहने वाला है। आचार्य ओम शास्त्री ने बताया कि शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा गुरुवार को प्रातः 10:35 से प्रारंभ होकर अगले दिन दोपहर 12:23 बजे तक रहेगी। 100 वर्ष के बाद इस बार होली पर्व पर मीन राशि में सूर्य बुध और शुक्र की युति बनने के कारण विशेष बुद्ध आदित्य योग,लक्ष्मी नारायण एवं त्रिग्रही योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं, साथ ही होलिका दहन वाले दिन सूर्य बुध और शनि की कुंभ राशि में युति बन रही है। तीनों ग्रहों की विशेष युति बनने से इस बार होलिका दहन की रात्रि यंत्र मंत्र और तंत्र साधना के लिए अत्यंत प्रभावशाली रहेगी। इस वर्ष भी होलिका दहन पर भद्रा का साया देखने को मिल रहा है। गुरुवार को भद्रा निशीथसे पूर्व रात्रि 11:29 पर समाप्त हो जाएगी अतः होलिका दहन रात्रि 11:29 के उपरांत ही फलदाई माना जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।