Indian Army Honored with Tiranga Yatra in Kundarki Post Operation Sindoor Success मूंढापांडे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsIndian Army Honored with Tiranga Yatra in Kundarki Post Operation Sindoor Success

मूंढापांडे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Moradabad News - मूंढापांडे में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना के पराक्रम का सम्मान करने के लिए भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा ग्राम सिरसखेड़ा से शुरू होकर मूंढापांडे में समाप्त हुई। विधायक ठाकुर...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादFri, 16 May 2025 02:06 AM
share Share
Follow Us on
मूंढापांडे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

मूंढापांडे। ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के बाद भारतीय सेना के पराक्रम के सम्मान में भाजपा ने कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह के नेतृत्व में गुरुवार सुबह कुंदरकी विधानसभा के दलपतपुर एवं मूंढापांडे मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा ग्राम सिरसखेड़ा से प्रारंभ होकर ग्राम हसनैनपुर और नियामतपुर इकरोटिया होते हुए मूंढापांडे में जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर देशभक्ति गीत का वादन किया गया, जिसने तिरंगा लेकर चल रहे लोगों में जोश भर दिया और वे भारत माता की जय के नारे लगाने लगे। विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा, भारत ने हमेशा शांति का उपदेश दिया है। हमारी सेना ने केवल उन जगहों पर सटीक हमला किया है, मैं सैनिकों और वैज्ञानिकों को धन्यवाद देता हूं।

यह इतिहास रहा है कि जब भी कोई हमला हुआ है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जवाबी कार्रवाई की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में सेनाओं ने आतंकवाद के विरुद्ध जिस दृढ़ता, समर्पण और पराक्रम का परिचय दिया है, उसने संपूर्ण विश्व को यह संदेश दे दिया है कि भारत अब मौन नहीं है, भारत मुंहतोड़ जवाब देता है। इस ऐतिहासिक यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर देशभक्ति के इस संकल्प को और भी दृढ़ किया। यात्रा में ब्लॉक प्रमुख डॉ नवदीप यादव, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सैनी, नीरज चंद्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक प्रजापति, ग्राम प्रधान राघव, सोमिल ठाकुर, जय सिंह, गौरव ठाकुर, रोहित सिंह, इंद्रपाल सिंह, विपिन कुमार, रवि कुमार, रविन्द्र पाल सिंह, रोहित सिंह, मनोज, खेमपाल सिंह, अशोक चंद्रा सहित सैकड़ो क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।