Local Protests Against Illegal Toll Collection at Ibrahimpur Toll Plaza बिलारी के इब्राहिम टोल पर स्थानीय लोगों से अवैध वसूली बंद हो, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsLocal Protests Against Illegal Toll Collection at Ibrahimpur Toll Plaza

बिलारी के इब्राहिम टोल पर स्थानीय लोगों से अवैध वसूली बंद हो

Moradabad News - इब्राहिमपुर टोल प्लाजा पर नारायणी सेना कृष्ण कार्यकर्ताओं ने अवैध वसूली के खिलाफ धरना दिया। प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया और टोल मैनेजमेंट के साथ नेशनल हाईवे अथॉरिटी के नियमों की जानकारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSat, 14 June 2025 09:48 PM
share Share
Follow Us on
बिलारी के इब्राहिम टोल पर स्थानीय लोगों से अवैध वसूली बंद हो

इब्राहिमपुर टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों से अवैध वसूली के विरोध में शनिवार को नारायणी सेना कृष्ण कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इसके बाद प्रशासनिक अफसर को ज्ञापन सौंपा गया। टोल मैनेजमेंट से बात करकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया की रूलिंग समझाई। सभी शर्तें लिखित रूप से प्रशासन व टोल मैनेजमेंट को सौंपी गई। नारायणी सेना कृष्ण के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय यादव ने चेतावनी दी कि बिलारी निवासियों से टोल के दस से पंद्रह किलोमीटर के दायरे में रहने वालों से कोई टोल शुल्क नहीं लिया जाएगा। आरोप लगाया कि स्थानीय नेताओं से संरक्षण प्राप्त कर गरीबों किसानों ,छात्रों, व्यापारियों से अवैध वसूली और अभद्र व्यवाहर अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।