मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी को लगी गोली, भर्ती
Moradabad News - भोजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और गोतस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने आरोपी हसन को गोली मारकर घायल कर दिया। वह गोकशी के आरोप में था और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और...

भोजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस की गोतस्कर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से गोकशी का आरोपी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि एसएचओ भोजपुर शरद मलिक की टीम शुक्रवार देर रात गश्त पर थी। उसी दौरान सिरसवा गौड़ क्षेत्र में रानी नागल मिल के पीछे एक युवक संदिग्ध हालात में खड़ा दिखा। पुलिस को देख वह वहां से भागने लगा। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो युवक ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस के जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी और वहीं गिर गया।
पुलिस टीम पास पहुंची तो घायल हुए बदमाश की पहचान मैनाठेर थाना क्षेत्र के डींगरपुर निवासी गोकशी के आरोपी हसन के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद कर लिया। एसपी देहात के अनुसार आरोपी गोकशी करन के फिराक में सिरसवां गौड़ पहुंचा था। वहां वह अपने दोस्तों का इंतजार कर रहा था तभी पुलिस से मुठभेड़ हो गई। घ्ज्ञायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।