Rally Celebrates Yogi Adityanath s Birthday by Vishva Hindu Parishad विहिम सदस्यों ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर रैली निकाली, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsRally Celebrates Yogi Adityanath s Birthday by Vishva Hindu Parishad

विहिम सदस्यों ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर रैली निकाली

Moradabad News - विश्व हिंदू महासंघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर रैली निकाली। यह रैली बुद्धि विहार से शुरू होकर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर चौक पर समाप्त हुई। रैली में कार्यकर्ताओं ने भगवान...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSun, 8 June 2025 06:48 PM
share Share
Follow Us on
विहिम सदस्यों ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर रैली निकाली

विश्व हिंदू महासंघ भारत के सदस्यों ने रविवार को गोरक्ष पीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रैली निकाली। बुद्धि विहार के दिल्ली रोड स्थित महासंघ कार्यालय से रैली निकली और लाइनपार के लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर चौक पर उसका समापन हुआ। रैली में शामिल कार्यकर्ता भगवान श्री राम की तस्वीर आधारित ध्वज लेकर जयकारे लगा रहे थे। संगठन की ओर से चौक पर राहगीरों को शरबत बांटा गया। महासंघ की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता पाल व जिलाध्यक्ष हरिकांत सिंह समेत अन्य लोगों ने केक काटकर मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील ठाकुर, पुलकित शर्मा, विनीत पाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सतवीर पाल, दिनेश कुमार, प्रीति कश्यप,चेतन स्वरूप, विवेक पाल, अनुज पाल,सोनू पाल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।