दशहरा पर गागन पर स्नान घाट पर लगा जाम, रोडवेज बसें डायवर्ट
Moradabad News - गुरुवार को दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण दिल्ली हाईवे पर गागन पुल पर जाम लग गया। रोडवेज बसों को डायवर्ट कर दिया गया और यात्रियों को अतिरिक्त किराए के साथ नई रूट पर भेजा गया। यातायात पुलिस...

गुरुवार को दशहरा पर्व पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ आई। दिल्ली हाईवे पर गागन पुल पर लगे जाम के चलते रोडवेज बसों को डायवर्ट कर दिया गया। बसों को दिल्ली से रामपुर जीरो प्वाइंट व एमडीए होकर चलाया जा रहा है। हालांकि गाजियाबाद से आने वाली रोडवेज बस में सवार यात्रियों का गागन पर उतरना पड़ा। ये बसें वापस बाईपास होते हुए वापस चली गई। दशहरा पर्व पर दिल्ली हाईवे पर ब्रजघाट व गागन समेत अन्य गंगा व रामगंगा के घाटों पर मेला लग गया। सुबह के बाद इन घाटों पर भीड़ उमड़ आई तो दिल्ली रुट पर जाम लग गया।
जाम की सूचना यातायात पुलिस व सिविल पुलिस मौके पर पहुंच गई। महानगर के नजदीक गागन नदी के पुल पर जाम के कारण दिल्ली,मेरठ से आ रही बसें भी फंस गई। यातायात प्रभारी अनुराधा सिंघल व अन्य टीएसआई आदि ने जाम खुलवाने के लिए बसों को रुकवा दिया। रोडवेज प्रशासन ने बस फंसने की सूचना मिलने के बाद डायवर्ट रुट से संचालन करने को कहा गया। रोडवेज के एआरएम प्रेम सिंह ने बताया कि जाम में बस यात्रियों के फंसने के बाद बदले मार्गो से बस संचालित करने के आदेश जारी किए गए है। अब दिल्ली रुट वाली बसों को पाकबड़ा जीरो प्वाइंट से रामपुर जीरो प्वाइंट चलाया जा रहा है। इन डायवर्जन से यात्रियों से अतिरिक्त किराया नहीं लिया गया। जबकि पीतल नगरी डिपो की संचालित संभल, चंदौसी, बदायूं, अलीगढ़ व आगरा बसों को बदले मार्ग से चलाया जा रहा है। डायवर्ट रुट से 16 रुपये अतिरिक्त किराया लिया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।