कुंदरकी में अस्पताल के डाक्टर पर महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
Moradabad News - एक महिला ने थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला अपनी सास का इलाज कराने आई थी, तभी डॉक्टर ने दवाई के बहाने उसे अपने कमरे में बुलाकर छेड़खानी की। पीड़ित महिला ने...

थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में सास का इलाज़ करा रही महिला ने डॉक्टर का छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। थाना क्षेत्र की रहने एक महिला ने पुलित को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़ित महिला थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में अपनी सास का इलाज़ करा रही थी। आरोप है कि डॉक्टर ने महिला से अपनी सास को अस्पताल में भर्ती कराने को कहा, डॉक्टर के कहने पर महिला ने अपनी सास को अस्पताल में भर्ती करा दिया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए कहा इस दौरान डॉक्टर ने दवाई के बहाने अपने कमरे में बुला कर महिला के साथ छेड़खानी की है।
पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत पुलिस से कर कार्यवाही की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।