BJP Celebrates 300th Birth Anniversary of Ahilyabai Holkar with Women s Conference महिलाएं राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की तरह सशक्त बनें: अजय पवार, Muzaffar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsBJP Celebrates 300th Birth Anniversary of Ahilyabai Holkar with Women s Conference

महिलाएं राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की तरह सशक्त बनें: अजय पवार

Muzaffar-nagar News - भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अजय पवार के नेतृत्व में पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख और कई गणमान्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरThu, 29 May 2025 06:52 PM
share Share
Follow Us on
महिलाएं राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की तरह सशक्त  बनें: अजय पवार

ब्लॉक प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अजय पवार के नेतृत्व में पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं शताब्दी स्मृति अभियान के तहत महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। खंड विकास कार्यालय के प्रांगण में पुण्यश्लोक राजमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्मशताब्दी पुरकाजी मंडल अध्यक्ष अजय पवार के नेतृत्व में बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मालती रानी, मुख्य वक्ता आंचल तोमर आदि वक्ताओं ने राजमाता अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला। मंडल अध्यक्ष अजय पवार ने कहा कि आज महिलाएं सेना, चिकित्सा, इंजीनियरिंग सहित सभी क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने अहिल्याबाई जैसी सशक्त महिलाएं बनने की अपील की।

कार्यक्रम में बीडीओ प्रमोद कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय वर्मा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष निर्दोष जैन, पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य हरिराम सक्सेना, सुशील वर्मा, विपुल, विक्रम सिंह, नरेंद्र पाल, सोमपाल फौजी, सचिन प्रधान धमात, सुनील प्रधान शेरपुर आदि मात्रशक्ति एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अन्य लोग।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।