आलस्य व्यक्ति का सबसे बड़ा शत्रु: योगाचार्य
Muzaffar-nagar News - आलस्य व्यक्ति का सबसे बड़ा शत्रु: योगाचार्य आलस्य व्यक्ति का सबसे बड़ा शत्रु: योगाचार्यआलस्य व्यक्ति का सबसे बड़ा शत्रु: योगाचार्यआलस्य व्यक्ति का सबसे ब

भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर स्कूल में किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर में ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, सूर्य नमस्कार आसन, योग मुद्रा आसन करवाएं। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने वज्रासन, उष्ट्रासन, सिंह गर्जना आसन,पूर्ण भुजंगासन और शलभासन, शीर्षासन करवाएं । उन्होंने बच्चों के मानसिक स्तर को सुधारने के लिए, बुद्धि के विकास के लिए कपालभाति, अनुलोम विलोम और भ्रामरी प्राणायाम करवाएं। योगाचार्य ने सभी बच्चों को स्थाई सुख की प्राप्ति के लिए कुछ संकल्प दिलवाएं। शाम को जल्दी सोने, सुबह जल्दी उठना, उषा पान करना, दैनिक क्रिया से निवृत होकर ईश्वर का स्मरण करना तथा ईश्वर से सद्बुद्धि की प्रार्थना करना, सत्य बोलना, अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करना, आदि बताए।
उन्होंने बताया कि आलस्य व्यक्ति का सबसे बड़ा शत्रु है और क्रोध सबसे ज्यादा शरीर के लिए घातक है। इस अवसर पर काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।