छात्र पर फायरिंग का मुख्यारोपी गिरफ्तार
Muzaffar-nagar News - सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रेशू विहार तिराहे पर हुए एक छात्र पर फायरिंग के मुख्य आरोपी शैंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 19 मई को छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद एक गुट ने छात्र...

थाना सिविल लाइन क्षेत्र में रेशू विहार तिराहे के पास छात्र पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी को थाना सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया है।गत 19 मई को थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रेशू विहार तिराहे पर छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई थी। जिसके बाद छात्रों के एक गुट ने छात्र हिमांशु बालियान निवासी मुकन्दपुर थाना तितावी पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने कई आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि छात्र पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी शैंकी निवासी लच्छेडा थाना मन्सूरपुर को गिरफ्तार कर लिया है।
दो आरोपियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।