Peaceful Eid Celebration in Khatauli Namaz Held with Community Spirit खतौली में शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई ईद, Muzaffar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsPeaceful Eid Celebration in Khatauli Namaz Held with Community Spirit

खतौली में शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई ईद

Muzaffar-nagar News - खतौली में शनिवार को ईद का पर्व शांति से मनाया गया। सुबह नमाजी ईदगाह पहुंचे और नमाज अदा की। अधिक भीड़ के कारण कुछ नमाजियों ने मस्जिद में नमाज पढ़ी। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी। पुलिस बल ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरSat, 7 June 2025 05:32 PM
share Share
Follow Us on
खतौली में शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई ईद

खतौली में शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से ईद का पर्व मनाया गया। ईद पर नमाज पढने के लिए सुबह करीब सात बजे से पहले ही नमाजी ईदगाह पर पहुंच गएं। ईदगाह के अन्दर व छतों पर नमाज अदा की गई। अधिक भीड होने के चलते कुछ नमाजियों ने जानसठ तिराहे पर अकबर खांन मस्जिद में नमाज अदा की। नमाज के बाद नमाजियों ने गले लगाकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी। नमाज के दौरान वाहनों को जीटी रोड से न होते हुए दूसरे रास्ते से निकाला गया। नमाज के दौरान सडकों पर पुलिस बल मौजूद रहा। सीओ राम आशीष यादव, एसडीएम संजय कुमार, कोतवाल ब्रजेश कुमार शर्मा ने फोर्स के साथ सडको पर उतर कर नमाजियों के लिए व्यवस्था कराई।

नमाज के दौरान सडकों पर साफ-सफाई पूरी तरह से रही। इसके बाद नमाजियों ने अपने घरों पर ही कुर्बानी दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।