Tribute to Martyr Pandit Ram Prasad Bismil on His Birth Anniversary in Arya Samaj पं. राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर यज्ञ संपन्न, Muzaffar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsTribute to Martyr Pandit Ram Prasad Bismil on His Birth Anniversary in Arya Samaj

पं. राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर यज्ञ संपन्न

Muzaffar-nagar News - गांधी कालोनी आर्य समाज में स्वतंत्रता संग्राम के शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर यज्ञ का आयोजन किया गया। संयोजक गजेंद्र सिंह राणा ने बिस्मिल के आदर्शों का स्मरण किया। काकोरी घटना की चर्चा के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरFri, 13 June 2025 06:22 PM
share Share
Follow Us on
पं. राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर  यज्ञ संपन्न

गांधी कालोनी आर्य समाज में स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर आयोजित यज्ञ में आहूतियां अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया गया। संयोजक गजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि महर्षि दयानंद के जीवन आदर्शों और स्वराज के संदेश से बिस्मिल आर्य समाज से जुड़े थे। वेदपाठी संगीता राठी ने कहा कि माता के संस्कारों से बिस्मिल धर्म परायण देशभक्त बने। काकोरी की घटना ने आजादी आंदोलन को दिशा दी। यजमान मुकुट राज पुंडीर और दिलबाग ठाकुर तथा यज्ञ ब्रह्म विपिन गर्ग रहे। संचालन अविनाश त्यागी ने किया। इस अवसर पर जय सिंह धीमान, विजय पाल सिंह, राधेश्याम, संतोष कुमार, दिनेश त्यागी अशोक राठी ने विचार रखे।

देवेंद्र राणा, अमित आर्य, प्रमोद आर्य, ओमवती, बबिता, सावित्री वर्मा, कांता धीमान, मुनेश चौधरी, अनीता, बीना आदि मौजूद रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।