सुबह ठंडी हवा, दोपहर में झुलसाती गर्मी से लोग बेहाल
Muzaffar-nagar News - सुबह ठंडी हवा, दोपहर में झुलसाती गर्मी से लोग बेहाल सुबह ठंडी हवा, दोपहर में झुलसाती गर्मी से लोग बेहालसुबह ठंडी हवा, दोपहर में झुलसाती गर्मी से लोग

जनपद में सोमवार को मौसम का अजीब रंग देखने को मिला। सुबह के समय जहां ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया था, वहीं दोपहर होते ही सूरज की तपिश बढ़ गई, जिससे लोग गर्मी से बेहाल हो उठे। सुबह की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई। हल्की ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत दिलाई और सुबह की सैर करने वालों के चेहरे खिल उठे। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ा, मौसम ने करवट ली। तेज धूप निकली और गर्म हवाएं चलने लगीं, जिससे तापमान अचानक बढ़ गया। दोपहर तक गर्मी इतनी बढ़ गई कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया।
सड़कों पर दोपहर के समय कम लोग सड़कों पर दिखाई दिए। लोग पंखे व कूलर का सहारा लेने को मजबूर हो गए। कुल मिलाकर सोमवार को मौसम का मिलाजुला रूप देखने को मिला। सुबह की ठंडक ने राहत दी, तो दोपहर की गर्मी ने बेहाल कर दिया। तापमान अधिकतम 34.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।