ट्रांस क्षेत्र: प्रशासन के सामने अब बाढ़ से निपटने की चुनौती
Pilibhit News - प्रशासन ने संभावित बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। तहसील में कंट्रोल रूम और बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। वर्षाकाल के दौरान ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए कर्मियों की ड्यूटी लगाई...

संभावित बाढ से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से पूर्व में की गई तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। इसके लिए तहसील में कंट्रोल रूम को बनाया गया है। यहां पर कर्मियों की ड्यूटी को लगा दिया गया है। आज से कंट्रोल रूम के साथ ही बाढ़ चौकियां भी सक्रिय हो जाएंगी। हालांकि अभी ट्रांस क्षेत्र में बाढ़ जैसी कोई स्थित नहीं हैं। हर साल बाढ से ट्रांस शारदा क्षेत्र करीब 22 गांव प्रभावित होते है। यहां पर वर्षाकाल के दौरान ग्रामीणों को सुरक्षा देने के लिए प्रशासन की ओर से पहले से ही तैयारी शुरु हो जाती है।
इस बार भी संभावित बाढ़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी कर ली थी। ट्रांस क्षेत्र में निरीक्षण करने के बाद रिपोर्ट को तैयार किया था। इसमें क्षेत्र के गांवों को सर्वाधिक, मध्यम और सामान्य की श्रेणी में घोषित किया था। क्षेत्र में बाढ़ शरणालय स्थापित करने के साथ ही चौकियों को तय किया गया। कर्मियों की ड्यूटटी भी लगा दी गई थी। इसके साथ ही तहसील में बाढ़ कंट्रोल रूम को खोला गया। यहां पर 24 घंटे के लिए कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। आज से बाढ़ से संबंधित सभी कार्य सक्रिय हो जाएंगे। कर्मियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। बाढ़ चौकियों पर भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया गया। अब प्रशासन के सामने बाढ़ से निपटने की चुनौती हो गई है। हालांकि अभी बाढ़ और जलभराव की समस्या नहीं उत्पन्न हुई हैं। फिलहाल प्रशासन तैयारी पूरी होने का दावा कर रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।