भाजपा की केंद्र में 11 साल की सरकार की गिनाई उपलब्धियां
Pilibhit News - भाजपा मंडल ने 11 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यशाला का आयोजन किया। मुख्य अतिथि अमित वाल्मीकि और विशिष्ट अतिथि निशान सिंह रहे। कार्यक्रम में दिवंगत यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया। भाजपा नेता...

भाजपा मंडल ने ब्लॉक सभागार में भारतीय जनता पार्टी के केंद्र में 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष अमित वाल्मीकि और विशिष्ट अतिथि अमरिया ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रमोद कश्यप ने की। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद 12 जून को अहमदाबाद में 242 यात्रियों को लंदन ले जा रहे विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण दिवंगत यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह ने भाजपा के केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला और सभी से इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।भाजपा
नेता/जिला उपाध्यक्ष अमित वाल्मीकि ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा सरकार बनी है तब से देश निरंतर उन्नति प्राप्त कर रहा है। संचालन मंडल मंत्री डॉ. धर्मवीर प्रजापति ने किया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष अमित वाल्मीकि, विशिष्ठ अतिथि अमरिया ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह, मानसिंह राठौर, प्रमोद कश्यप, गुरसेवक सिंह, छेदालाल वर्मा, प्रकाश सिंह, महेंद्र गंगवार और चेतराम वर्मा, दिनेश चंद्र गंगवार और धर्मपाल वर्मा, आशीष गुप्ता, छेदालाल,शक्ति केंद्र संयोजक छोटेलाल, भगवान सिंह, विजय देव शर्मा आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।