पानी की मोटर से दंपति को लगा करंट, पुत्री ने जान पर खेल कर बचाया
Pilibhit News - गाँव बिलहरी की उषा देवी पानी की मोटर चलाते समय करंट लगने से चिपक गईं। पति बालकराम ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गए। उनकी 10 वर्षीय बेटी सलोनी ने बांस से तार को काटकर दोनों की...

घर में पानी के लिए मोटर चलाने गई एक महिला उसमें खुले तार की चपेट में आकर चिपक गई। यह देखकर जब पति बचाने आया तो वह भी चपेट में आकर तेजी के साथ हिलने लगा। माता पिता को जब इस हाल में उसकी पुत्री ने देखा तो खुद की परवाह न कर बांस से तार को अपनी मां के हाथ से अलग किया। जिससे दोनों झटका खाकर दूर जा गिरे। पहले तो दोनों को रेत में रखा गया। इसके बाद सुधार न होने पर सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद पीलीभीत रेफर कर दिया गया। तहसील क्षेत्र के गांव बिलहरी की रहने वाली उषा देवी पत्नी बालकराम शनिवार सुबह करीब 11 बजे पानी की मोटर चला रही थी।
तभी अचानक महिला को करंट लग गया। यह देख बालकराम अपनी पत्नी उषा देवी को बचाने पहुंचा और वह भी मोटर से चिपक गया। माता-पिता को बिजली का करंट लगता देख दस वर्षीय पुत्री सलोनी ने खुद की परवाह नहीं की। वह दौड़कर बांस का डंडा लेकर पहुंची और मोटर के तार को तोड़ दिया। बालिका की सूझबूझ से दंपति की जान बच गई। जानकारी लगते ही परिवार के अन्य लोग भी दौड़ पड़े। सलौनी ने बताया कि तार से छूटते ही दोनों तेज गति से जमीन पर गिर गए। पहले रेत में उनको दबाकर रखा गया। इसके बाद सुधार न होने पर एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी लाया गया। यहां से उनको पीलीभीत रेफर किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।