किसानों ने डीएम की पहल को सराहा
Pilibhit News - डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की पहल को सराहा गया, जिसमें मृतक के वारिसान को तेरहवीं तक नई खतौनी देने का निर्णय लिया गया। किसानों और ग्राम प्रधानों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से भेंट कर उनके निर्णय के प्रति आभार...

पीलीभीत, संवाददाता। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की पहल को सराहा गया गया है। मृतक की तेरहवीं तक उसके वारिसान के नाम खतौनी में अंतरण कर परिवार को तेरहवीं वाले दिन नई खतौनी देने का निर्णय किए जाने के बाद जारी आदेश को प्रतिनिधिमंडल ने सराहा है। गन्ना राज्यमंत्री के जिला प्रतिनिधि कपिल अग्रवाल की अगुवाई में पूरनपुर, अमरिया, मझोला, न्यूरिया क्षेत्र के किसानों और ग्राम प्रधानों ने डीएम से भेंट की। साथ ही उनके निर्णय के प्रति आभार जताते हुए गले में सरोपा डाल कर उनको सम्मानित किया। साथ ही श्रीराम दरबार का चित्र भेंट किया गया। मझोला के पूर्व चेयरमैन अजय गोयल, राइस मिलर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अजमेर सिंह छीना, कजरी पूरनपुर के किसान गुरदेव सिंह लाहौरिया, बलदेव सिंह लाहौरिया, न्यूरिया कॉलोनी के प्रधान विश्वनाथ सरकार, गुप्ता राजा मुख्तार कॉलोनी के प्रधान पंकज सरदार, गिधौर प्रधान प्रतिनिधि सोनपाल राना, भिंडारा प्रधान प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश राठौर, बहरुआ रानी कॉलोनी प्रधान रूपलाल, सर्वजीत सिंह पूर्व प्रधान सुंदरपुर नवदिया, वरिष्ठ कृषक अनोखे लाल पटेल, कुलविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, जितेंद्र सिंह हैप्पी समेत पूरनपुर, अमरिया, मझोला न्यूरिया के किसान रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।