नमाज अदा कर अल्लाह की रजा में दी कुर्बानी,गले मिलकर दी मुबारकबाद
Pilibhit News - जिले भर में ईद उल अजहा के मौके पर नमाज के बाद अदा की गई कुर्बानी की रस्मनमाज अदा कर अल्लाह की रजा में दी कुर्बानी,गले मिलकर दी मुबारकबादनमाज अदा कर अल

पीलीभीत,संवाददाता। जिले भर में शनिवार को ईद उल अजहा अदब ओ एहतराम से मनाया गया। ईदगाहों व मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म हुई और एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सड़कों पर पूरे दिन चहल-पहल रही। सुरक्षा की दृष्टि से सभी ईदगाह और कुर्बानी स्थलों के अलावा मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर पुलिस तैनात रही। नमाज के लिए मुकर्रर वक्त पर पहुंचने के लिए सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गईं। मस्जिदों में तय वक्त पर ही ईद उल अजहा की नमाज हुई। शहर में साढ़े नौ बजे ईदगाह पर नमाज अदा की गई।
यहां शाही जामा मस्जिद के पेशे इमाम कारी इजहार अहमद बरकाती ने नमाज पढ़ाई। कहा कि ईद उल अजहा हमें खुदा की राह में कुर्बानी का पैगाम देती है। मैदाने अराफात में हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम ने आज ही के दिन अपने बेटे हजरत इस्माईल अलैहिस्सलाम को खुदा की राह में कुर्बान करने की तैयारी की थी। वह उनका इम्तिहान था। इसलिए आज के दिन कुर्बानी का हुक्म है। उन्होंने मुल्क और कौम की सलामती की दुआ फरमाई। शहर के धुनो वाले चौराहे पर स्थित मस्जिद मंसूरियान में इमाम संगठन के सदर मौलाना हाफिज इसरार ने नमाजियों को नमाज अदा कराई। लोगों को ईद की मुबारकबाद दी गई। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी अभिषेक यादव, एडीएम ऋतु पुनिया, सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी समेत भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। बरखेड़ा। ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम मौलाना हिसामुद्दीन ने ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई। इसके बाद पूर्व चेयरमैन हाजी जमील अहमद सहित कई लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। कादरी मस्जिद, खमरिया पंडरी, अमखेड़ा, दौलतपुर, गाजीपुर मुगल, विक्रमपुर, नरायनठेर, जारकल्लिया, पृथ्वीपुर, पंडरी खमरिया, ललौर गुजरानपुर, सिमरिया ताराचंद, पौटाकलां में भी नमाज अदा की गई। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात रहा। मझोला। कस्बे में ईद उल अजहा अकीदत के साथ मनाया गया। गांव ढाकिया उल्करी, टोडरपुर सहित गुलड़िया भिंडारा में नमाज अदा की गई। इस मौके पर लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं। न्यूरिया। कस्बा में सुबह 7 बजे से विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की गई। उल्लेमाओं ने कुर्बानी की फजीलते बयान क़ी। मुख्य नमाज ईदगाह मैदान में सुबह साढ़े आठ बजे अदा की गई। जामा मस्जिद के इमाम कारी रेहान अहमद ने नमाज की इमामत करते हुए अमन-चैन व भाईचारे की दुआ की। दुआ के दौरान हजारों लोगों ने एक साथ हाथ उठाकर दुआ मांगी। ईदगाह के वाहर छविल लगाकर नमाजियों के साथ साथ राहगीरों के लिए शर्बत और ठंडे पानी का इंतजाम नगर पंचायत चेयरमैन रिहाना बेगम के अलावा समाजसेवी अनस हमीद के द्वारा किया गया। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि जुल्फिकार उर्फ गुड्डू के.के मौलाना मो. जफर, मौलाना शबान, मौलाना नफीस अहमद, अनस नूरी , मो आजम, रियाज अहमद, रहीस अहमद, मो असलम सहित बड़ी संख्या मे नमाजी मौजूद रहे। जहानाबाद। ईद उल जुहा का पर्व परंपरा अनुसार शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समाज में की जाने वाली कुर्बानी की रस्म आदा की गई। ईदगाह में भारी संख्या में एकत्रित होकर नमाज पढ़ी। नमाज में इमाम तथा मुस्लिम समुदाय ने मुल्क की तरक्की की दुआ मांगी। ईदगाह स्थल पर नगर पंचायत अध्यक्ष ममता गुप्ता द्वारा पानी पिलाने की व्यवस्था की गई। ईदगाह पर ही नगर पंचायत जहानाबाद के अधिशासी अधिकारी प्रभारी उप जिला अधिकारी मयंक गोस्वामी,सीओ विधि भूषण मौर्य,प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद मनोज कुमार मिश्रा,नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि दुर्गा चरण गुप्ता और बबलू भी मौजूद रहे। क्षेत्र के ग्राम सुंदरपुर, शाही, बारातबोझ,परेवावैश्य,मखेड़ा, डांग,विसेन समेत सभी गांवों में नमाज पढ़कर एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। अमरिया। कस्बे में ईद उल अजहा अदब-ओ एहतराम से मनाई गई। ईदगाह में नमाज अदा कराई गई। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना माजिद ने ईदगाह में नमाज अदा कराई। ईद की नमाज के लिए मस्जिदों को सजाया गया था। ईद पर आज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार मस्जिदों व ईदगाहों में पहुंचकर नमाज अदा की। कस्बे की मस्जिदो में नमाज अदा करने विशेष प्रबंध किए गया था। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अमरिया प्रमेंद्र सिंह फोर्स के साथ भ्रमणशील रहे। बच्चों ने भी ईद मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। ईद उल अजहा धूमधाम से मनाया बिलसंडा, संवाददाता। ईद-उल-अज़हा मनाया गया। नगर में मुस्लिम भाईयों ने ईदगाह में नमाज अदा की। चेयरमैन डीके गुप्ता, फेडरेशन के डायरेक्टर अटल सिंह जायसवाल, एम रेहान, अवनीश जायसवाल, विक्रम जायसवाल, राइस मिलर अंसार खां, अनवार खां, लेखपाल विवेक दीक्षित समेत तमाम लोग मौजूद रहे। एसओ सिद्धान्त शर्मा ने बताया शांतिपूर्ण ढंग से ईद उल अजहा का पर्व मनाया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।