ओवर स्पीड मिले 61 वाहन, 18 का चालान
Pilibhit News - औचक हाईवे पर हुई चेकिंग से मची खलबलीओवर स्पीड मिले 61 वाहन, 18 का चालान ओवर स्पीड मिले 61 वाहन, 18 का चालान ओवर स्पीड मिले 61 वाहन, 18 का चालान ओवर स्

पीलीभीत, वरिष्ठ संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं में हो रहे इजाफे के चलते प्रमुख मार्गों पर ओवरस्पीड दौड़ रहे वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 18 वाहनों का चालान किया गया। इससे वाहन चालकों में खलबली मची रही। इस अभियान में विभागीय इंटरसेप्टर द्वारा निर्धारित से अधिक गति सीमा में चल रहे वाहनों की जांच की गई। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर 31 वाहन निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज गति से संचालित होते मिले। इस पर चालान की कार्रवाई की गई। पीलीभीत- बरेली मार्ग पर 18 वाहन निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से संचालित मिले। सभी 18 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।
इसी प्रकार पीलीभीत-सितारगंज मार्ग एवं पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग पर 12 वाहन ओवर स्पीड मिले। कार्रवाई में 61 वाहन ओवर स्पीडिंग करते पाए गए। इनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। एआरटीओ ने बताया कि निजी चार पहिया वाहनों के लिए निर्धारित गति सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटा तथा व्यावसायिक वाहनों के लिए निर्धारित गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा है। सभी मुख्य मार्गों पर सड़कों में काफी सुधार एवं सड़कों का चौड़ीकरण भी हुआ है, जिससे ओवर स्पीडिंग बढ़ गई है। इस कारण दुर्घटनाओं में भी वृद्धि हो रही है। जनपद वासियों से अपील भी कि लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं में जान-माल की हानि हो रही है। इन दुर्घटनाओं का मुख्य कारण ओवर स्पीडिंग करना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।