SDM and Tehsildar Raise Flood Awareness in Bisalpur Villages बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंच कर किया संवाद, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsSDM and Tehsildar Raise Flood Awareness in Bisalpur Villages

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंच कर किया संवाद

Pilibhit News - बीसलपुर के एसडीएम नागेंद्र पांडे और तहसीलदार आशुतोष गुप्ता ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को बाढ़ के प्रति जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीणों को बाढ़ से बचाव के उपाय और संपर्क नंबरों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSun, 8 June 2025 02:28 AM
share Share
Follow Us on
 बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंच कर किया संवाद

बीसलपुर, संवाददाता। एसडीएम व तहसीलदार ने बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा कर ग्रामीणों को बाढ़ आने से पहले अलर्ट रहने के लिए जागरूक किया। साथ ही संवाद कर क्षेत्रीय समस्याओं पर विचार विमर्श किया। बीसलपुर में बरसात के दिनों में कई गांव ऐसे हैं। जिनमें बाढ़ आने से भारी नुकसान का सामना ग्रामीणों को उठाना पड़ता है। प्रशासन ने सभी बढ़ चौकिया को अलर्ट कर दिया है। एसडीएम नागेंद्र पांडे व तहसीलदार आशुतोष गुप्ता ने क्षेत्र के गांव जो बाढ़ प्रभावित रहते हैं। उनका दौरा किया। गांव मुडिया कुंडरी में ग्रामीणों की बैठक लेकर ग्रामीणों से बाढ़ आने से पहले क्या-क्या सावधानी रखनी चाहिए।

बाढ़ से कैसे बचाव किया जाए। बाढ़ से निपटने के लिए किन नंबरों पर फोन किया जाए। इसके लिए जागरूक किया। एसडीएम नागेंद्र पांडे ने बताया कि सभी बाढ़ चौकियां खोल दी गई हैं। बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।