घेरने का विरोध करने पर मां-बेटी की पिटाई
Pilibhit News - जहानाबाद के सहगवा नगरिया निवासी भूपदेई ने पुलिस को तहरीर दी है। नौ जून को, जब वह अपनी पुत्री ममता के साथ टेंपो में जा रही थी, तब आरोपी तौफीक ने घेराव किया और गाली-गलौज की। शिकायत करने पर आरोपी और उसके...

जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम सहगवा नगरिया निवासी भूपदेई ने जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि नौ जून की शाम करीब चार बजे वह अपनी पुत्री ममता को लेकर दूसरी लड़की के घर टेंपो से अमरिया जा रही थी। आरोप है कि इस दौरान गांव का ही तौफीक बाइक लेकर आया और टेंपो घेरने लगा। विरोध पर आरोपी ने गाली-गलौज की। इसके बाद शाम छह बजे घर लौटने पर वह अपनी पुत्री के साथ आरोपी के घर शिकायत करने गए। वहां आरोपी व उसके भाई रिहान, रिजवान ने गाली-गलौज करते हुए दोनों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। जिससे वह और उसकी पुत्री घायल हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कीर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।