फुंका पंप सही हुआ तो बोरवेल में फाल्ट
Pilibhit News - वैकल्पिक व्यवस्था बना कर सुचारू की गई जलापूर्तिफुंका पंप सही हुआ तो बोरवेल में फाल्टफुंका पंप सही हुआ तो बोरवेल में फाल्टफुंका पंप सही हुआ तो बोरवेल म

शहर के नकटादाना चौराहे पर नगर पालिका परिषद के नलकूप का बोरवेल खराब हो गया। पहले पंप और अब बोरवेल खराब होने से दूषित पानी की शिकायत सामने आई। आनन फानन में स्टैंड बायी (वैकल्पिक व्यवस्था) को चालू कर सैकड़ों घरों में जलापूर्ति को सुचारू किया गया। शहर में टनकपुर बरेली हाईवे पर नकटादाना चौराहे के पास नगर पालिका के नलकूप में पिछले दिनों मोटर फुंक गई थी। इसे सही कराया गया। इसके बोर को जल निगम की तरफ से कराया गया था। इसकी जानकारी जल निगम के अधिशासी अभियंता कुमार सौरभ को दी गई। बोरवेल में आई परेशानी के कारण निकल रही भारी मात्रा में रेत से जलापूर्ति बाधित हुई।
नगर पालिका के जलकल विभाग से जुड़े तारिक हसन खां ने बताया कि अतिरिक्त वैकल्पिक व्यवस्था के साथ पानी की आपूर्ति में व्यवधान नहीं आने दिया गया। वैकल्पिक व्यवस्था बना कर गोदावरी स्टेट, आफिसर कॉलोनी और नकटादाना के आसपास के सैकड़ों घरों को जलापूर्ति की गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।