Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsAttempted Rape on Young Woman Sleeping on Rooftop in Kunda
छत पर सो रही युवती से दुष्कर्म का प्रयास
Pratapgarh-kunda News - कुंडा में एक युवक ने छत पर सो रही युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया और धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाMon, 5 May 2025 04:17 PM

कुंडा, संवाददाता। छत पर सो रही युवती से एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर वह धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता ने मामले में पुलिस को नामजद तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह रविवार रात घर की छत पर अकेली सो रही थी। तभी घर के बगल लगे नीम के पेड़ के सहारे पड़ोसी युवक उसकी छत पर आ गया। आरोपी ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर परिजन दौड़े तो वह गालियां देते हुए निकला। प्रभारी कोतवाल संजय सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है।
मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।