Case Filed Against Employees for 3 Crore Misappropriation at Petrol Pump पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर तीन करोड़ की गड़बड़ी करने का केस, Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsCase Filed Against Employees for 3 Crore Misappropriation at Petrol Pump

पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर तीन करोड़ की गड़बड़ी करने का केस

Pratapgarh-kunda News - गड़वारा में गायघाट रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर तीन करोड़ रुपये की गड़बड़ी का मामला दर्ज किया गया है। सुष्मिता पांडेय ने एसपी को शिकायत दी, जिसके बाद रोहित सिंह और उसके परिवार के सदस्यों...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाTue, 17 June 2025 05:17 PM
share Share
Follow Us on
पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर तीन करोड़ की गड़बड़ी करने का केस

गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। गायघाट रोड पर परमनाथपुर स्थित पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर तीन करोड़ रुपये की गड़बड़ी करने का केस दर्ज किया गया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मीराभवन निवासी सुष्मिता पांडेय का अंतू थाना क्षेत्र के गायघाट रोड स्थित परमनाथपुर में पेट्रोल पंप है। पंप पर भंगवा चुंगी निवासी रोहित सिंह 2017 से 2025 तक मैनेजर था। रोहित के पिता राजेंद्र बहादुर सिंह, भाई राहुल सिंह और एक अन्य व्यक्ति अजय मिश्र पेट्रोल पंप और अन्य फर्म में काम कर रहे थे। आरोप है कि उक्त लोगों ने 2018 से 2025 के बीच करीब तीन करोड़ रुपये की गड़बड़ी की।

सुष्मिता ने एसपी से शिकायत के बाद अंतू थाने में चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।