Heatwave and Humidity Plague District Residents as Temperatures Soar Above 42 C गर्मी और उमस ने दिन के सुकून संग छीना रात का चैन , Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsHeatwave and Humidity Plague District Residents as Temperatures Soar Above 42 C

गर्मी और उमस ने दिन के सुकून संग छीना रात का चैन

Pratapgarh-kunda News - पुरवा हवा के चलते जिले के लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार रात का तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे नींद प्रभावित हुई। बुधवार को दिन में तापमान 42 डिग्री से अधिक रहा, और...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाThu, 12 June 2025 12:31 AM
share Share
Follow Us on
गर्मी और उमस ने दिन के सुकून संग छीना रात का चैन

पुरवा हवा के बीच उमस ने जिले के लोगों के दिन के सुकून के साथ ही रात की नींद भी छीन ली है। मंगलवार को रात का तापमान भी 30 डिग्री के पार रहा। जबकि बुधवार को दिन में लोग 42 डिग्री से अधिक तापमान में तपते रहे। सड़क पर निकले लोगों को गर्म हवाएं लू का अहसास कराती रहीं। जून माह में गर्मी से लोग पहले ही परेशान थे। चार दिन से चल रही पुरवा हवा के बीच हर रोज बढ़ती उमस ने दिन के साथ ही रात में भी लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। इसके चलते रात का तापमान भी लोगों पर भारी पड़ रहा है।

मंगलवार रात 30.6 डिग्री तापमान के बीच उमस ने सभी की नींद उड़ा दी। यहां तक कि पंखे और कूलर की हवा भी कुछ देर बाद बेअसर होने लगी। पंखे के सामने मौजूद लोग भी पसीने से तर बतर नजर आए। बुधवार को तेज धूप के बीच दोपहर में चलती हवाएं लोगों को लू का अहसास कराती रहीं। बाइक सवार राहगीर धूप में झुलसते रहे। सड़क पर तेज हवा के साथ धूल ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। शहर के रामलीला मैदान में वाहन अड्डे पर धूल के कारण लोग परेशान रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।