Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsTragic Accident Claims Life of Woman in Kundra Police File Report
महिला की मौत मामले में अज्ञात पर केस
Pratapgarh-kunda News - कुंडा कोतवाली के गोलहा मौली गांव के सुरेश कुमार यादव ने पुलिस को तहरीर दी है। उनकी मां देवकली 6 जून को अपने मायके जा रही थीं, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी। इस हादसे में देवकली की मौत हो गई।...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाThu, 12 June 2025 04:48 PM

कुंडा कोतवाली के गोलहा मौली गांव निवासी सुरेश कुमार यादव ने पुलिस को तहरीर दी। छह जून को सुबह करीब 11 बजे उसकी मां देवकली अपने मायके झींगुर महेशगंज जा रही थी। जैसे ही वह कोतवाली के नेवली का पुरवा ताजपुर के आगे पहुंची। अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मां सड़क पर गिरी और उसकी मौत हो गई। पीड़ित सुरेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।