1857 Freedom Movement Commemoration in Prayagraj Exhibition of Rare Documents अभिलेखों में दिखेगा पहली क्रांति का दस्तावेज, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj News1857 Freedom Movement Commemoration in Prayagraj Exhibition of Rare Documents

अभिलेखों में दिखेगा पहली क्रांति का दस्तावेज

Prayagraj News - प्रयागराज में 1857 के पहले स्वतंत्रता आंदोलन का प्रस्फुटन दिवस दो दिनों तक मनाया जाएगा। 5 जून को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में अभिलेख और चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा। प्रदर्शनी में इलाहाबाद में...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजWed, 4 June 2025 11:36 AM
share Share
Follow Us on
 अभिलेखों में दिखेगा पहली क्रांति का दस्तावेज

प्रयागराज। क्षेत्रीय अभिलेखागार प्रयागराज की ओर से प्रयागराज में वर्ष 1857 के पहले स्वतंत्रता आंदोलन का प्रस्फुटन दिवस दो दिनों तक मनाया जाएगा। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क के गेट नंबर तीन पर दो दिवसीय अभिलेख व चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ पांच जून होगा। अभिलेखागार के प्रभारी गुलाम सरवर ने बताया कि पांच जून 1857 से लेकर 14 जुलाई 1858 के दौरान इलाहाबाद में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर क्रांति की अलख जगाई गई थी। चौक स्थित ऐतिहासिक नीम के पेड़ व दहियावां किले में गोलीबारी सहित कई ऐसे दुर्लभ दस्तावेज प्रदर्शनी में दिखाए जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।