Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsCelebration of Rani Ahilyabai Holkar s Jayanti at Central Consumer Store
रानी अहिल्याबाई की जयंती मनाई
Prayagraj News - हनुमानगंज में केंद्रीय उपभोक्ता भंडार कार्यालय में रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। भाजपा नेताओं ने उनके शासकीय गुणों और महिला सशक्तीकरण के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। उपस्थित लोगों ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSat, 31 May 2025 06:45 PM

हनुमानगंज। केंद्रीय उपभोक्ता भंडार कार्यालय बंधवा ताहिरपुर, झूंसी में रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। भाजपा गंगापार जिला प्रभारी उत्तर मौर्य ने कहा अहिल्याबाई एक कुशल शासक के साथ सर्व समाज की हितैषी तथा महिला सशक्तीकरण की पक्षधर थीं। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार के अध्यक्ष विमलेश पटेल ने कहा हम सभी को अहिल्याबाई के आदर्शों का अनुकरण करना चाहिए। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।