Demand for CBI Investigation into Alleged Rape Case in Kaushambi by Samajwadi Party लोंहदा कांड की हो सीबीआई जांच : श्याम लाल पाल , Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsDemand for CBI Investigation into Alleged Rape Case in Kaushambi by Samajwadi Party

लोंहदा कांड की हो सीबीआई जांच : श्याम लाल पाल

Prayagraj News - समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कौशाम्बी के लोंहदा में कथित दुष्कर्म की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि घटना सामान्य नहीं है और पीड़िता को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजTue, 17 June 2025 08:45 PM
share Share
Follow Us on
लोंहदा कांड की हो सीबीआई जांच : श्याम लाल पाल

प्रयागराज, हिन्दुस्तान टीम। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कौशाम्बी के लोंहदा में हुए कथित दुष्कर्म की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। मंगलवार को कथित दुष्कर्म पीड़िता से मिलने के लिए जाने से रोके जाने के बाद जार्जटाउन स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोंहदा में हुई घटना सामान्य नहीं है। जिसकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उसके पिता को ही जेल में बंद कर दिया गया। इससे पूर्व सपा प्रदेश अध्यक्ष को सुबह उनके झूंसी नारायण दास पुरवा स्थित आवास पर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया।

वह कौशाम्बी की कथित रेप पीड़िता व उसके परिजनों से मिलने जा रहे थे। अध्यक्ष के हाउस अरेस्ट होने की सूचना पर भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे। घंटों चले मान मनव्वल के बाद श्यामलाल पाल घर से सीधे सपा कार्यालय के लिए निकल गए। सपा कार्यालय में श्याम लाल पाल ने पीड़िता को एक करोड़ की आर्थिक मदद देने की मांग करते हुए सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों उप मुख्यमंत्रियों पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, दोनों उप मुख्यमंत्रियों के दबाव में पीड़िता का बयान बदला गया और आरोपी को बचाने के लिए धाराएं बदली गईं। प्रदेश सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। दोनों उप मुख्यमंत्रियों को बर्खास्त किया जाना चाहिए। पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, विधायक विजमा यादव, संदीप पटेल, हाकिम लाल बिन्द, गीता पासी, पूर्व विधायक अंसार अहमद, सत्यवीर मुन्ना, हाजी मुजतबा सिद्दीकी, अमरनाथ मौर्य, महासचिव रवींद्र यादव, महबूब उस्मानी, मीडिया प्रभारी दान बहादुर मधुर आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।