Lab-Grown Diamonds Revolutionize Jewelry Market in Prayagraj महिलाओं को भा रहा लैब में बना सस्ता हीरा, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsLab-Grown Diamonds Revolutionize Jewelry Market in Prayagraj

महिलाओं को भा रहा लैब में बना सस्ता हीरा

Prayagraj News - प्रयागराज में लैबबॉर्न डायमंड ज्वेलरी का क्रेज बढ़ रहा है। ये हीरे महंगे खनन से नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक से बनाए जाते हैं। अब मध्यमवर्गीय परिवार की दुल्हन भी डायमंड सेट में सजी नजर आ रही हैं। कीमतें...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजWed, 11 June 2025 10:52 AM
share Share
Follow Us on
महिलाओं को भा रहा लैब में बना सस्ता हीरा

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। महिलाओं की ज्वेलरी की ख्वाहिशें अब और ज्यादा हकीकत में बदल रही हैं। खासकर जब बात हीरे की हो तो यह सिर्फ अमीरों तक सीमित नहीं रहा। प्रयागराज में इन दिनों लैबबॉर्न डायमंड ज्वेलरी का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। यानी ऐसे हीरे जो प्राकृतिक खदानों से नहीं, बल्कि अत्याधुनिक तकनीक से लैब में बनाए गए हैं। कीमत इतनी किफायती कि अब मध्यमवर्गीय परिवार की दुल्हन भी पूरे डायमंड सेट में सजी नजर आ रही हैं। बीते कुछ महीनों में शहर में दो बड़ी ब्रांड कंपनियों ने अपने शो रूम खोले हैं। एक कंपनी तो दुल्हन के लिए पूरा डायमंड सेट महज छह लाख रुपये में दे रही है, जिसमें सात पीस शामिल है।

हार, झुमका, अंगूठी, मांगटीका से लेकर कंगना तक। ये सभी पीस 14 से 18 कैरेट सोने में जड़े गए हैं और लैबबॉर्न डायमंड से चमकते हैं। इन शो रूम में हीरे की नाक की कील महज छह हजार में और अंगूठी 12 हजार रुपये में मिलने लगी है। यही वजह है कि पारंपरिक सोने की बजाय अब महिलाएं डायमंड लुक की ओर आकर्षित हो रही हैं। सिविल लाइंस स्थित एक शो रूम में आई रश्मि ने बताया कि हीरा पहनना हमेशा सपना था। क्योंकि बजट नहीं बन पाता था। अब लैब डायमंड ने वो सपना पूरा कर दिया। दिखने में असली हीरे जैसा है, और कीमत भी मुनासिब। राणा ज्वेलर्स के मालिक पंकज सिंह ने बताया कि लैबबॉर्न डायमंड कार्बन की वही संरचना होती है जो प्राकृतिक हीरे में होती है, फर्क सिर्फ इतना है कि यह खदान से नहीं बल्कि मशीन से बनता है। यही कारण है कि यह सस्ता होने के बावजूद क्वालिटी में समझौता नहीं करता। यह असली हीरे जैसा है और कीमत में लगभग 40-60 प्रतिशत तक सस्ता है। असली हीरे जैसा लुक और फिनिशिंग है। वहीं, सुनहरी गोल्ड एंड डॉयमंड के हर्षवर्धन ने बताया कि ये एकदम नई चीज है। महिलाओं को पंसद आएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।