Major Transfer of 202 Police Personnel in Prayagraj to Improve Law and Order प्रयागराज में 202 पुलिस कर्मियों के हुए तबादले, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsMajor Transfer of 202 Police Personnel in Prayagraj to Improve Law and Order

प्रयागराज में 202 पुलिस कर्मियों के हुए तबादले

Prayagraj News - प्रयागराज में कानून व्यवस्था सुधार के लिए 202 पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया है। एडीसीपी अजयपाल शर्मा ने उपनिरीक्षकों, पुरुष और महिला मुख्य आरक्षियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। यह कदम लंबे...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजWed, 23 April 2025 11:48 AM
share Share
Follow Us on
प्रयागराज में 202 पुलिस कर्मियों के हुए तबादले

प्रयागराज। जिले में कानून व्यवस्था सुधार के लिए प्रयागराज कमिश्नरेट में बड़े स्तर पर तबादले की कार्रवाई शुरू हो गई है। हाल ही में पुलिस निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया था। वहीं अब एडीसीपी अजयपाल शर्मा ने एक साथ 202 पुलिस कर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इसमें उपनिरीक्षक, पुरुष व महिला मुख्य आरक्षी व आरक्षी शामिल हैं। एडीसीपी अजयपाल शर्मा ने 202 महिला व पुलिस कर्मियों के तबादले करने का आदेश जारी किया है। वहीं, कई पुलिस कर्मी काफी लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात थे। जिले में कानून व्यवस्था में सुधार लाने के लिए पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव करने की कवायद की गई है। एक साथ 202 पुलिसकर्मियों के तबादले से पुलिस महकमे में खलबली मची है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।