सड़क पर नगर निगम कर्मी को रोककर पीटा, मुकदमा
Prayagraj News - झूंसी थाना क्षेत्र के तुलापुर चौराहे पर हमला बाइक से नगर निगम ड्यूटी पर जा

नगर निगम कार्यालय ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी पर रास्ते में कुछ लोगों ने हमलाकर जमकर पीटा। बेहोश होकर वह सड़क पर गिर गया तो हमलावर भाग निकले। सूचना पर बड़ी संख्या में साथी कर्मचारी थाने पहुंच गए। पुलिस ने एक नामजद व आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सरायइनायत थाना क्षेत्र के अमरसापुर निवासी हिमांशु पाल प्रयागराज नगर निगम में कर्मचारी हैं। बुधवार की सुबह वह घर से बाइक लेकर नगर निगम कार्यालय जाने के लिए निकले। झूंसी के तुलापुर में तीन बाइक से आए आधा दर्जन लोगों ने हिमांशु को रोक लिया। लाठी, डंडे और रॉड से पिटाई की।
हिमांशु अचेत हो कर सड़क पर गिर गए। हमलावर भाग निकले। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन हिमांशु को लेकर झूंसी थाने गए। कुछ ही देर में नगर निगम के दर्जनों अधिकारी और कर्मचारी भी झूंसी थाने पहुंच गए। हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। पीड़ित के परिजनों ने तहरीर में पड़ोसी दिलीप पाल पर आरोप लगाया। बताया कि उसने एक सप्ताह के अंदर जान से मरवाने की धमकी दी थी। पुलिस ने दिलीप पाल सहित आधा दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।