NCC Naval Camp in Prayagraj to Showcase Exciting Water Sports प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ के कैडेट यमुना में करेंगे जलक्रीड़ा, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsNCC Naval Camp in Prayagraj to Showcase Exciting Water Sports

प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ के कैडेट यमुना में करेंगे जलक्रीड़ा

Prayagraj News - प्रयागराज में 18 मई से एनसीसी के तीन जिलों का 10 दिवसीय इंटर ग्रुप नौसैनिक कैंप शुरू होगा। इसमें प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ के 75 कैडेट भाग लेंगे। जलक्रीड़ा के दौरान पैरासेलिंग, शूटिंग, बोट पुल और...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजTue, 17 June 2025 11:17 AM
share Share
Follow Us on
 प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ के कैडेट यमुना में करेंगे जलक्रीड़ा

प्रयागराज। प्रयागराज में एनसीसी के तीन जिलों का इंटर ग्रुप नौसैनिक कैंप 18 मई से शुरू होगा। 10 दिवसीय कैंप में मेजबान प्रयागराज के अलावा वाराणसी और लखनऊ के कैडेट भाग लेंगे। कैंप में भाग लेने वाले कैडेट जलक्रीड़ा के करतब दिखाएंगे। कैंप को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। कैंप में 75 कैडेट भाग लेंगे। एक-एक जिले से 25-25 कैडेट होंगे। इनमें पांच-पांच लड़कियां भी होंगी। कैडेट का कैंप अरैल में होगा जबकि जलक्रीड़ा सरस्वती घाट पर यमुना में होगी। स्पर्धा में पैरासेलिंग, शूटिंग, बोट पुल, बोट खोलना व बनाना और ड्रिल जैसे रोमांचक कारनामे यमुना की लहरों पर देखने को मिलेंगे।

एनसीसी के मुख्य ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑफिसर कर्नल अरविंद झा ने बताया कि 10 दिवसीय शिविर में प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश स्तरीय स्पर्धा के लिए कैडेट्स का चयन किया जाएगा। इसके बाद अंतर राज्यीय प्रतियोगिता के लिए राज्य की टीम चुनी जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।