इस बार सर्किल रेट में गाटा भी होगा दर्ज
Prayagraj News - प्रयागराज में जल्द ही सर्किल रेट की नई सूची जारी होने वाली है। यह सूची चार प्रकार के गाटों के सर्किल रेट को दर्शाएगी, जिसमें कृषि योग्य, गैर कृषि योग्य, रिहायशी और व्यावसायिक भूमि शामिल हैं। इससे...

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सर्किल रेट की सूची में इस बार कौन सा गाटा किस हाईवे से जुड़ा है इसका पूरा ब्योरा आपको मिलेगा। जल्द ही सर्किल रेट की नई सूची जारी होने वाली है। इसमें आपको पूरी जानकारी मिलेगी। ग्रामीण इलाकों में जमीन खरीदते वक्त अक्सर लोगों को यह नहीं मालूम होता है कि किस गाटे का सर्किल रेट क्या है जबकि अलग-अलग स्थानों पर गाटा के अनुसार सर्किल रेट अलग होता है। जैसे राजमार्ग से जुड़े गाटे का सर्किल रेट अलग किया जाएगा तो जिला हाईवे का उससे कम और लिंक रोड का इससे कम। वहीं आबादी से जुड़े गाटों का भी अलग से सर्वे कर सर्किल रेट तैयार किया जा रहा है।
जिससे लोगों को जमीन कि लोकेशन के अनुसार सर्किल रेट जान सकें और उसी के अनुसार कीमत दें। उन्हें ठगा न जा सके। एआईजी स्टांप राकेश चंद्रा ने बताया कि इस बार सर्किल रेट की सूची में चार प्रकार के गाटों का सर्किल रेट तैयार किया जा रहा है। वहीं सूची में अलग-अलग कॉलम रखा जाएगा। जिसमें कृषि योग्य भूमि, गैर कृषि योग्य रिहायशी जमीन और व्यावसायिक उपयोग की भूमि। इसमें भी गलियों के रेट को अलग किया जाएगा। एआईजी ने बताया कि इस बार शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक सर्किल रेट बढ़ने की उम्मीद हे। जिसमें गोविंदपुर, शिवकुटी, सलोरी बघाड़ा, कीडगंज, मुट्ठीगंज जैसे क्षेत्र जहां पर सड़कों की चौड़ाई अधिक बढ़ गई है। इसके अनुसार ही बदलाव भी किया जाएगा। माना जा रहा है कि इन क्षेत्रों में 25 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ेगा। वहीं शहर को जोड़ने वाले इलाकों में भी इसी के अनुपात में सर्किल रेट बढ़ सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।