Operation Sindoor A Triumph of Indian Valor and National Pride ऑपरेशन सिंदूर न्याय एवं राष्ट्रीय पराक्रम का गौरव : महापौर, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsOperation Sindoor A Triumph of Indian Valor and National Pride

ऑपरेशन सिंदूर न्याय एवं राष्ट्रीय पराक्रम का गौरव : महापौर

Prayagraj News - प्रयागराज में तिरंगा यात्रा के दौरान महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने ऑपरेशन सिंदूर के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन पाकिस्तानी आतंकियों के लिए एक बड़ा झटका है और भारतीय सेना ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजThu, 15 May 2025 10:44 PM
share Share
Follow Us on
ऑपरेशन सिंदूर न्याय एवं राष्ट्रीय पराक्रम का गौरव : महापौर

प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर न्याय एवं राष्ट्रीय पराक्रम का गौरव है। यह ऑपरेशन पाकिस्तानी आतंकियों का काल है। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने गुरुवार को नगर निगम की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान यह बात कही। यात्रा के समापन पर महापौर ने कहा कि भारतीय सेना ने अपने पराक्रम और शौर्य का परचम लहराते हुए पाकिस्तान के अंदर घुसकर देश की दुश्मनों को तबाह किया। तिरंगा यात्रा शाम पांच बजे नगर निगम से निकली। 50 फीट लंबा तिरंगा लेकर महापौर के साथ पार्षद, सफाई मित्र और नगर निगम की सुरक्षा में लगे पूर्व सैनिक भारत माता की जय का नारा लगाते हुए आगे बढ़े।

यात्रा पत्थर गिरजाघर होते हुए सुभाष चौराहा पर समाप्त हुई। समापन स्थल पर महापौर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया में तिरंगे का मान बढ़ा है। दुश्मनों को यह संदेश भी दिया कि अब भारत रुकने वाला नहीं है। फिर भी भारत शांति का पक्षधर है। तिरंगा यात्रा में पार्षद राजू शुक्ला, शिव सेवक सिंह, आनंद घिल्डियाल, किरन जयसवाल, कुसुमलता गुप्ता, सोनू पाठक, अमित सिंह बबलू, पंकज जयसवाल, बबलू रघुवंशी, सूबेदार भारतीय, रणविजय डब्बू, सियाराम मौर्य, प्रीति गुप्ता, दिग्विजय कुशवाहा, विश्वास रावत, अनुपमा पांडेय, आशीष द्विवेदी, नीरज गुप्ता, सलामतुल्लाह, अपर नगर आयुक्त दीपेंद्र यादव, अरविंद राय, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी, मुख्य अभियंता विद्युत आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।